Duniya Ka Sabse Bada Mahasagar Kaun Sa Hai

दुनिया का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है? Duniya Ka Sabse Bada Mahasagar Kaun Sa Hai

क्या आप लोगों को जानकारी है कि दुनिया का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है? अगर आपको नहीं पता है तो आज मैं आपको दुनिया के सबसे बड़े महासागर के बारे में सारी जानकारी देने वाला हूं.

पृथ्वी ग्रह पर कुल मिलाकर पांच महासागर मौजूद है जिनके अंदर कुछ महासागर छोटे हैं तो कुछ महासागर आकार में बड़े हैं. महासागर वह होता है जिसके अंदर खारे पानी का संग्रह हो और हमारे सभी महासागर के अंदर दुनिया का 97% पानी है. और महासागर पृथ्वी की सतह को 70.8% कवर करते हैं.

इसलिए अगर आपको जानना है कि सबसे बड़ा महासागर कौन सा है तो यह आर्टिकल अंत तक पढ़े जिसमें मैंने संपूर्ण जानकारी प्रदान की है.

दुनिया का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

दोस्तों दुनिया का सबसे बड़ा महासागर है प्रशांत महासागर, जिसे इंग्लिश में पेसिफिक महासागर या फिर पेसिफिक ओशन(Pacific  Ocean) कहा जाता है. इस महासागर का कुल क्षेत्रफल है 16,52,50,000 वर्ग किलोमीटर. प्रशांत महासागर का क्षेत्रफल अटलांटिक महासागर के क्षेत्रफल से दुगने से भी ज्यादा है.

प्रशांत महासागर के विषय में कुछ रोचक बातें

यह महासागर पृथ्वी के लगभग तीसरे इससे को कवर करता है. पृथ्वी पर जितनी सतह पर ठोस जमीन है उससे ज्यादा क्षेत्रफल है प्रशांत महासागर का.

अगर हम औसत गहराई की बात करें तो प्रशांत महासागर 14,040 फीट औसत गहरा है और इसका सबसे अधिक गहरा हिस्सा 35,400 फीट है.

हमारी पृथ्वी पर कुल मिलाकर जितनी भी मछलियां है उनमें से सबसे ज्यादा मछलियां प्रशांत महासागर के अंदर पाई जाती है इसके अंदर कुल मिलाकर 70% मछलियां पाई जाती है. यह एकलौता ऐसा महासागर है जिसके अंदर अनंत प्रकार की मछलियों की प्रजातियां पाई जाती है.

 किस महासागर का किनारा कुल मिलाकर 55 देशों के साथ कनेक्ट करता है. प्रशांत महासागर अमेरिका को ऑस्ट्रेलिया और एशिया महाद्वीप से जुदा करता है.

 प्रशांत महासागर के अंदर खोजबीन के द्वारा आज तक कुल मिलाकर 25000 से भी ज्यादा छोटे-छोटे डाकू यानी कि द्वीप ढूंढे जा चुके हैं.

16 वी शताब्दी के अंदर सन 1519 में पुर्तगाली नाविक फर्डिनेंड मैगलन ने सबसे पहले यह महासागर ढूंढ निकाला था और उन्होंने ही इसका नाम प्रशांत महासागर रखा था.

दोस्तों के साथ शेयर करें

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *